रायबरेली। अपने निर्धारित समय से घंटो की देरी से गुजरात के सूरत से चली दो ट्रेने 1200 श्रमिको को लेकर रायबरेली पहुची। ये ट्रेन लखनऊ आनी थी लेकिन इन्हें डाइवर्ट कर रायबरेली रोका गया।स्टेशन पर आलाधिकारियों की टीम की निगरानी में सभी श्रमिको का चिकित्सीय परीक्षण किया गया।आये हुए प्रवासी श्रमिको से जब बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि हमे 670 रुपये की टिकट का हमसे 800 रुपुए वसूला गया है। इस आरोप ने सरकार की मंशा पर सवाल जरूर खड़े कर दिया है। मामले पर आलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही हुए ।
मोहित लखमानी रिपोर्ट
👁 28.1K views
28.1K views
Click

