राजभवन बेंती में श्रीराम कथा के दूसरे दिन दिग्गजों का जमावड़ा, राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक की हस्तियों ने लगाई हाजिरी

5927

कुंडा/प्रतापगढ़। राजभवन बेंती स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर देशभर की राजनीति, धर्म, अध्यात्म और सामाजिक क्षेत्र की कई चर्चित हस्तियों का गरिमामयी समागम देखने को मिला। कथा पंडाल में पहुंचे विशिष्ट अतिथियों ने पूबागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा संजय सिंह, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु, उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह तथा सनातनी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा झांसी नगर विधायक रवि शर्मा, अमेठी के जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, उन्नाव के विधायक अनिल सिंह, फिल्म अभिनेता शोभनीव सत्य (हनुमान अंश), भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौड़, मनकापुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, आईएएस अधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं अभय सिंह, मैहर माता मंदिर के पीठाधीश्वर नितिन महाराज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह तथा कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के सुपुत्र प्रतीक राज पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजभवन बेंती की पावन धरा पर आयोजित इस श्रीराम कथा में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

👁 5.9K views
5.9K views
Click