राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में SDM ने दिलाई नगर पंचायत अध्यक्ष को शपथ

23357

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ के रामलीला मैदान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई गई। शनिवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह रामलाल अकेला मंत्री भाजपा राधेश्याम पाल की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित सभी 10 सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विशेष तैयारियां की गई थी।

भव्य समारोह में पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में चौथी बार शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का विकास कराए जाने का आश्वासन दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कस्बेवासी उपस्थित रहे आए हुए अतिथियों का अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला को माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव लिपिक सोहराब अली ब्लाक प्रमुख डलमऊ शिवराम रावत महेंद्र पटेल ऋषभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • विमल मौर्य
👁 23.4K views
23.4K views
Click