रायबरेली महिला अस्पताल परिसर में वार्ड बॉय की दबंगई, तीमारदार की पिटाई का वीडियो वायरल

4954

Raebareli -रायबरेली के जिला महिला अस्पताल परिसर से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल का एक वार्ड बॉय तीमारदार से जमकर मारपीट करता नजर आ रहा है। आरोप है कि वार्ड बॉय ने तीमारदार को पीटा।
शहर के महिला अस्पताल का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। मारपीट के पीछे की वजह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोगों और तीमारदारों में इस झगड़े को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

रायबरेली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।
जांच के आदेश भी दिए गए हैं। दोषी वार्ड बॉय पर क्या कार्रवाई होती है, और स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐसी घटनाएं अस्पताल में आ रहे तीमारदारों में इलाज को लेकर काफी डर भी फायदा हो गया है।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 5K views
5K views
Click