रायबरेली में जमात वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव, अब पांच अन्य पर टिकी निगाहें

9989

रायबरेली-Coronavirus: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुई तब्लीगी जमात में शामिल कई लोगों में खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद से प्रदेश भर में अलर्ट जारी है। इसी कड़ी में रायबरेली

जनपद में बीते दिनों 49 जमातियों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिनके कोरोना महामारी को लेकर सैंपल लिए गए थे। जिसमें दो लेाग पॉजिटिव पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि 44 जमातियों की रिपोर्ट आई है। जिनमें 42 नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं, 65 वर्षीय व 70वर्षीय दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों जमाती सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं। अभी पांच संदिग्ध जमातियों की कोरोना संबंधित रिपोर्ट आनी बाकी है।

अनुज मौर्य/दुर्गेश सिंह रिपोर्ट

👁 10K views
10K views
Click