रायबरेली में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह:पंपों पर लगी लंबी कतारें, जिला प्रशासन ने करी शांति की अपील

42039

रायबरेली -रायबरेली जनपद  में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की खबरों के कारण पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। इस अफवाह के बाद क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप में स्थिति यह रही कि लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। बाइक सवारों के साथ-साथ किसान भी प्लास्टिक ड्रम और पिपिया लेकर डीजल भरवाने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। ट्रैक्टर और कार चालकों की भी लंबी लाइनें देखने को मिलीं।

पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर सुनते ही व्यापारी, किसान, ग्रामीण और अन्य वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंचने लगे। आसपास के जिलों में भी इसी तरह की भीड़ की खबरें सोशल मीडिया के जरिए फैलने से स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई।

भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीएम प्रशासन, आपूर्ति निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने लोगों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्ण तरीके से पेट्रोल और डीजल का वितरण सुनिश्चित कराया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। इससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा तथा स्थिति सामान्य बनी रहेगी। जिला प्रशासन ने जनता को बताया कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 42K views
42K views
Click