रायबरेली – रेलवे स्टेशन रायबरेली में आरक्षण लिपिक के पद पर कार्यरत राजीव तिवारी की मोटरसाइकिल पैशन एक्सप्रो गाड़ी नंबर UP33AB7891 पार्सल ऑफिस के पीछे खड़ी थी जब कर्मचारी राजीव तिवारी अपनी ड्यूटी की शिफ्ट खत्म करके गाड़ी लेने पहुंचे तो वहां से मोटरसाइकिल गायब थी इसकी तत्काल सूचना उन्होंने 112 पर दी जिसकी इवेंट आईडी उनके पास मौजूद है। राजीव तिवारी ने बताया कि वह सुरक्षित रूप से अपनी गाड़ी पार्सल ऑफिस के पीछे खड़ी कर देते 112 के साथ-साथ उन्होंने वाहन खोने की ऑनलाइन सूचना यूपी कॉप एप पर पंजीकृत कर दी है.

👁 28K views
28K views
Click


