लिफ्ट के बहाने विवाहिता से छेड़छाड़

18374

बेलाताल (महोबा ) बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता ने छेडछाड का आरोप लगाया है।

थाना अजनर के ग्राम स्यावन निवासी रामकुमारी ( उम्र 31) अपने पति कालीचरन के साथ अजनर से स्यावन पैदल जा रहे थे। तभी गाँव का प्रेमनारायण पुत्र हरीराम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से स्यावन जा रहा था। कालीचरन ने अपनी पत्नी रामकुमारी को प्रेमनारायण के साथ बाइक पर बैठा दिया। थोडी आगे जाने के बाद प्रेमनारायण खंदिया के पास अतनिया के जंगल मे बाइक ले गया। वहां प्रेमनारायण और उसके रिश्तेदार दोनों ने रामकुमारी के साथ अश्लील हरकतें कर छेडछाड की। रामकुमारी चिल्लाकर भागी तो खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो प्रेमनारायण और उसका रिश्तेदार भाग खडे हुए।

रामकुमारी किसी तरह जंगल से पैदल घर आई। पति कालीचरन ने थाना अजनर को घटना की सूचना दी।
रामकुमारी ने प्रेमनारायण और उसके रिश्तेदार के खिलाफ छेडछाड की तहरीर दी है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा हे कि प्रकरण की जाँच की जा रही है। दोषियो को बख्शा नहीं जाएगा।

👁 18.4K views
18.4K views
Click