लॉकडाउन में बवॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो छात्रा ने किया ये काम

27985

वाराणसी। चेतगंज इलाके में गुरुवार की दोपहर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। यही कारण है कि छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।

रात में हुआ था बॉयफ्रेंड से झगड़ा

मृतक छात्रा बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली थी। वह आर्य महिला डिग्री कॉलेज की बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। छात्रा चेतगंज के गणपति गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। लॉकडाउन की वजह से छात्रा होस्टल में ही रह रही थी। छात्रा के रूममेट के अनुसार बीती रात उनका अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह अपसेट थी। शायद इसी डिप्रेशन में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस सम्बन्ध में हॉस्टल की वार्डेन रेखा गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 11 बजे मुझे हॉस्टल से फोन आया एक लड़की का जो मृतका अंजली की रूम मेट है कि अंजलि दरवाज़ा नहीं खोल रही है। हमने कहा कि आप लोग खोलवाइये हम आ रहे हैं। रेखा ने बताया कि पहुँचने पर भी दरवाज़ा नहीं खुला कई बार अंजली को आवाज़ लगायी गयी। इसके बाद रेखा ने अपने पति और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चेतगंज पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ा तो अंजलि अपने कमरे में पंखे से लटक रही थी।

👁 28K views
28K views
Click