वंशिका को कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

29022
Raebareli News: वंशिका को कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बछरावां रायबरेली_ कस्बे की रहने वाली वंशिका कि विगत 2 दिन पहले दरिंदे द्वारा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर आज सुबह लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर दो घंटे हाईवे को जाम कर रखा था (वीडियो देखें)। इसी परिपेक्ष में स्थानीय लोगों द्वारा वंशिका को श्रद्धांजलि देने के लिए उसके घर से चौराहे पर तक कैन्डिल मार्च निकालकर उसे श्रद्धांजलि दी गई । और इस हृदय विदारक घटना के पीछे संलिप्त दोषियों को फांसी की सजा की मांग सभी के द्वारा की गई ।इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है सभी लोग वंशिका की मौत पर दुख प्रकट कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

👁 29K views
29K views
Click