वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनपद के सभी संवेदनशील बूथों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया, मतदान केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था सहित परिसर में बने शौचालय का भी निरीक्षण किया व बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों के रुकने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय महोदय विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनपद के सवेंदनशील बूथों का भ्रमण किया गया व ग्राम प्रधान, स्थानीय लोागो से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की अपील की है व किसी भी प्रकार का प्रलोभन आदि देने की शिकायत की सूचना कट्रोलरुम को देने को कहा। जिले में सबसे संवेदनशील विधानसभा गोसाईगंज मानी जा रही है जहां पर जिले का पूरा प्रशासनिक अमला निरंतर संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर रहा है। क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अराजक तत्व भ्रामक प्रचार प्सार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आज पूरे प्रशासनिक अमले के साथ दर्जनों बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण निरीक्षण
👁 19.5K views
19.5K views
Click


