वर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर ग्रामोदय स्टॉफ ने कुलपति को नए साल की बधाई दी

10307

चित्रकूट। नये वर्ष 2023 के प्रथम कार्य दिवस पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्टाफ ने कुलपति प्रो भरत मिश्रा के कार्यालय में जाकर उन्हें नए साल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

01 जनवरी को रविवार अवकाश के बकारण आज 02 जनवरी को कार्यालय पहुंचे यूनिवर्सिटी स्टाफ ने रजत जयंती भवन में स्थित कुलपति कार्यालय में जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ व मालाएं भेंट किया और नए साल की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी के साथ गए।

कुलसचिव कार्यालय के पीए संजय कुमार त्रिपाठी व अन्य कर्मचारियों ने नए साल की बधाई दी।परीक्षा नियंत्रक डॉ ललित कुमार सिंह के साथ गये सहायक कुलसचिव दुर्गेश कुमार पेड्रो व परीक्षा कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बधाई दी। कुलपति के पीए डॉ जे पी तिवारी व कुलपति कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बधाई दी।

जनसंपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने भी इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्र को नए साल की बधाई दी।

  • पुष्पराज कश्यप
👁 10.3K views
10.3K views
Click