वाल्मीकि जयंती पर महराजगंज प्रशासन ने किया सुंदर काण्ड

25155

महराजगंज, रायबरेली। वाल्मीकि जयंती पर तहसील प्रशासन की ओर से कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि रचित संस्कृत रामायण से सुंदर कांड पाठ और हवन कराया गया।

उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार अनिल पाठक, नायब तहसीलदार, सत्य प्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान से हुआ। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

रविवार की दोपहर कस्बे के रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में विधि विधान से सुंदरकांड का पाठ और हवन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं। उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव द्वारा महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित श्रीराम चरित्र मानस रामायण संपूर्ण भारतवर्ष का ही नहीं बल्कि ब्रह्मांड का पवित्र ग्रंथ है।

इस दौरान रमेश अवस्थी, लेखपाल विपिन मौर्या, नगर पंचायत लिपिक राम चन्दर, मुन्ना वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

👁 25.2K views
25.2K views
Click