दिव्यांग ने परिवार की जान बचाने की लगाई गुहार

14759

ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी पीड़ित विकलांग व्यक्ति जमुनालाल पुत्र भवानी दीन ने पड़ोस में रहने वाले दबंगों पर आरोप लगाते हुए ऊंचाहार कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह रोज की भांति सब्जी खरीदने व बेचने के लिए ऊंचाहार मंडी चला गया था।

उसने बताया कि वह अपने जमीन पर लगभग 10 वर्षों से 6 फुट की पक्के ईट की दीवार बनाए रखा था, जिसको उसके पड़ोसी गेंदालाल व उसके लड़के शिवप्रताप व कल्लू आदि अज्ञात लोगों ने मिलकर उसकी दीवार गिरा दी।

पीड़ित के घर पर उपस्थित उसकी पत्नी व उसकी बेटियों ने मना किया तो उनको भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने ऊंचाहार कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस से अपनी व अपने परिवार की जान तथा अपनी जमीन बचाने की गुहार लगाई है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 14.8K views
14.8K views
Click