विजयादशमी के उपलक्ष में कारसेवकपुरम में हुआ शस्त्र पूजन

35322

अयोध्या। विजयदशमी के पावन अवसर पर कारसेवकपुरम् में हुआ शस्त्र पूजन। प्रातः मूहूर्त के अनुसार श्री राम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य पंडित इंद्र देव मिश्र के मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने किया।

इस अवसर पर चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा प्रमुख सुरेंद्र सिंह कारसेवकपुरम् प्रभारी शिवदास जी,शरद शर्मा भूपेंद्र कुमार, विकास, अरविंद पांडे, फूलकांत मिश्र, पवन तिवारी, राधेश्याम गुप्त, आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा सामाजिक समन्वय के साथ उनकी वीरता को ग्रहण कर समाज स्वयं तथा राष्ट्र की सुरक्षा मैं सहभागी बन सकता है।

भगवान श्रीराम का कृतित्व सदैव असत्य को पराजित कर सत्य की विजय के रूप में रहा। उन्होंने कहा जहां एक ओर श्री राम ने असत्य अभिमान से भरे हुए रावण का संघार किया तो वही कोल, भील, पशु पक्षी तक को गले लगा कर अपने सत्य और समरस की मर्यादा को स्थापित किया।आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणादाई है।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

👁 35.3K views
35.3K views
Click