विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 200 प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने भाजपा की ली सदस्यता

11633

महोबा , बेलाताल में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 200 ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीड़ीसी सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी संजय दुबे, अध्यक्ष नगर पंचायत खरेला संतोष सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के मंडल अध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान, संतोष चौरसिया अध्यक्ष नगर पालिका महोबा, वैभव अरजरिया अध्यक्ष नगर पंचायत कुलपहाड़ कुलपहाड़ मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख पनवाड़ी बेलाताल मयंक तिवारी अरविंद नायक जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य आदि लगभग 200 कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव विजय सिंह बनाने के लिए एक प्लानिंग की गई एवं 200 से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और उसकी सदस्यता ली।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.6K views
11.6K views
Click