विधानसभा सरेनी की कार्यकारिणी में सचिव बने रणजीत यादव

25441

लगंज रायबरेली: रणजीत यादव को विधानसभा सरेनी समाजवादी पार्टी के कार्यकारणी मे सचिव नामित किया है। जिसपर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
रायबरेली के विकास खण्ड डलमऊ पिलखा निवासी रणजीत यादव एडवोकेट दशको से पार्टी में जुड़कर समाजवादी विचारधारा को जन- जन पहुँचा रहे हैं। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़े फिर समाजवादी होकर ही रह गए। पार्टी के कई पदों पर रह कर कार्य किया है। इनकी कर्मठता व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए सपा के विधानसभा सरेनी कार्यकारिणी मे इन्हें सचिव नामित किया है। सचिव नामित होते ही सोशल मीडिया से लेकर घर पहुंच पार्टी समर्थकों का बधाई का दौर चला मनोनीत सचिव ने मौजूदा सरकार पर कहा कि पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों सहित भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सूबे में सपा की सरकार बनने जा रही है।
सचिव बनाये जाने पर। आरएस यादव ,राम मोहन,दिलीप शुक्ला,धर्मेंद्र यादव,शिव प्रकाश यादव,पंकज,अभिषेक गंगा प्रसाद यादव,रामजस यादव आदि ने बधाई दी।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 25.4K views
25.4K views
Click