बाँदा —आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों को वापस जा रहे प्रवासी नागरिको/मजदूरों को भोजन के लंच पैकेट, बिस्किट, पीने की लिए पानी के पाउच शहर के बाहर हाइवे पर तिन्दवारी बाईपास,चिल्ला रोड बाईपास तथा बबेरू रोड बाईपास पर व्यवस्था की और वितरण किया ।
गौरतलब है कि वि०हि०प०के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आये हुए मजदूरों,श्रमिको को बसों द्वारा वापस उनके घर भेजा जा रहा है इसे क्रम में वि०हि०प० द्वारा उनके खाने के लिए लंच पैकेट,बिस्किट तथा पीने के लिए को मजदूरों और श्रमिको में वितरित करवाया । हमारा यह प्रयास निरंतर इसी क्रम में चलता रहेगा ।इस दौरान संगठन के प्रान्त सदस्य अरविंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख डॉ सुरेन्द्र भटनागर, जिला समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, जिला मातृशक्ति सुबोधनी भटनागर, जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल भुवेंद्र प्रजापति, जिलासहसंयोजक चंद्रप्रकाश, जिला गोरक्षा अनिल बजरंगी,नगर मंत्री सुमित सोनी “रिंकू”, नगर अध्यक्ष महेन्द्र चौहान, नगर उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा, मुन्नालाल गुप्ता, राजू चौरासिया, नवल प्रजापति सहयोग कर्ता रहे ।
👁 6K views
6K views
Click

