कोरोना को लेकर सभी अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल

23913

चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडे ने कहा कि 13 मार्च को जनपद में हुई ओलावृष्टि तथा अतिवृष्टि से फसलों को अत्यधिक नुकसान हुआ है जिसका सत्यापन तथा आकलन जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। जिसकी रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है साथ ही वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में कुछ ही दिवस अवशेष है उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी अधिकारी तथा कर्मचारी की शासकीय कार्य हेतु आवश्यकता पड़ सकती है तथा अल्प सूचना पर किसी भी समय बुलाया जा सकता है उन्होंने जनपद के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी दशा में जनपद मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे विशेष परिस्थितियों में मेरे द्वारा लिखित तथा मौखिक अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही जनपद मुख्यालय छोड़ेंगे उक्त आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

👁 23.9K views
23.9K views
Click