शराब पीकर गाली-गलौज करने पर मुकदमा

21529

रायबरेली। बीती रात शराब पीकर गाली गलौज करते हुए मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमे एक व्यक्ति की तहरीर पर दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताते चले की कोतवाली क्षेत्र निवासी पूरे लाला मजरे पिंडारी कला के राम खेलावन पुत्र शिव दर्शन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की सोमवार रात लगभग 8:30 बजे गांव के ही विपक्षी सूरज पाल पुत्र पासू व केशवती पत्नी सूरजपाल ने शराब के नशे में गली गलौज करते हुए मारा पीटा है।

वही मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 21.5K views
21.5K views
Click