शिक्षा की अलख जगाने निकले शिक्षक शिक्षिकाएं और प्रधानाचार्य, “स्कूल चलो अभियान-2026” बना जनआंदोलन

12546

जगतपुर,रायबरेली
प्रदेश में शिक्षा के प्रति नई चेतना जगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “स्कूल चलो अभियान-2026” अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं बेसिक शिक्षा विभाग की इस महत्वाकांक्षी पहल ने गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर अभिभावकों और बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया है।

इस अभियान की अगुवाई करते हुए क्षेत्र के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने जिस ऊर्जा, समर्पण और दूरदर्शिता का परिचय दिया है, वह वास्तव में सराहनीय ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय भी बन गया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बना है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का प्रेरणास्रोत भी बन चुका है।

प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान केवल नामांकन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से अभियान को अत्यंत प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

अभियान की मुख्य झलकियां:


शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य,ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ना, घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना, मुफ्त किताबें, बैग, ड्रेस एवं स्टेशनरी का वितरण, रैली, प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जनजागरूकता, विद्यालय परिसर में आयोजित रैली और जागरूकता कार्यक्रमों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे क्षेत्र का माहौल शिक्षामय बना दिया है। प्रधानाचार्य की प्रेरणा से शिक्षकगण भी पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार की कार्यशैली और समर्पण ने विद्यालय को एक नई पहचान दी है। उनके प्रयासों से न केवल नामांकन में वृद्धि हुई है, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज का दृष्टिकोण भी सकारात्मक रूप से बदला है।
“स्कूल चलो अभियान-2026” अब एक सरकारी योजना भर नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूक समाज के निर्माण का मजबूत आधार बन चुका है। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार जैसे कर्मठ और प्रेरणादायी नेतृत्व के चलते यह अभियान निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम करेगा। एनसीसी छात्र-छात्राओं एवं बच्चों ने शक्तियों में जागरूकता से उसको स्लोगन लेकर मार्ग में मिलने वाले सभी को जागरूक किया एवं घर-घर जागरूक किया। यह अभियान कॉलेज से निकलकर भटपुरवा, रघुराजगंज, विजयी सिंह पिछवारा चौराहा के आसपास आधे दर्जन गांवों से निकलता हुआ पहाड़गढ़ में संपन्न हुआ। यह रैली साइकिल से निकली गई। बताते चले कि दो दिन पहले छात्र-छात्राओं शिक्षकों शिक्षिकाओं ने पैदल जागरूकता रैली के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। कॉलेज के प्रबंधक हरिचंद्र बहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य के जन जागरूकता शिक्षण स्कूल चलो अभियान की प्राथमिकता की जमकर सराहना की कहा कि ऐसी जागरूकता रैलियां से क्षेत्र में सकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं और वह छात्र भी विद्यालय पहुंचते हैं पढ़ने के लिए जिनके अभिभावक अब किसी कारण स्कूल बच्चों को नहीं भेजना चाहते है। वह भी बच्चों को स्कूल भेजना प्रारंभ कर रहे हैं।

एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 12.5K views
12.5K views
Click