भागवताचार्य रामदिनेशाचार्य व पद्मश्री डा. अवधकिशोर जडिया ने किया काव्यकृति का अनावरण।
कुलपहाड़ ( महोबा ) , बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिवनारायन खरे द्वारा रचित काव्य संग्रह वैदेही सीता का विमोचन भागवताचार्य रामदिनेशाचार्य महाराज व पद्म श्री से विभूषित बुंदेलखंड के चर्चित साहित्यकार डा. अवधकिशोर जडिया ने किया। नगर के शारदा माता मंदिर के पार्श्व में चल रही भागवत कथा में पधारे भागवताचार्य रामदिनेशाचार्य महाराज ने इस अवसर मां सीता के अवदान पर चर्चा करते हुए कहा कि मां सीता का त्याग , कर्तव्यपरायणता व उनका सतीत्व हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत व ऊर्जापुंज बना रहेगा।
इसके पूर्व वैदेही सीता कृति के रचनाकार अधिवक्ता शिवनारायण खरे ने पुस्तक के बारे में विस्तार से चर्चा की। पद्मश्री डॉक्टर अवध किशोर जड़िया ने कृति को शोधपरक बताते हुए उसके काव्य सौष्ठव को रेखांकित किया। साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया ने चार सर्गों की कृति वैदेही सीता के प्रसंगों को बताया। इस अवसर पर कथा व्यास संत दिनेशचार्यजी, श्याम बिहारी निगम निर्दोष, डा. कमलेश सक्सेना , नरेश रिछारिया सहित गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। भागवताचार्य रामदिनेशाचार्य जी ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नीतेंद्र चौबे ने किया।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
शिवनारायन खरे रचित वैदेही सीता पुस्तक का हुआ विमोचन
👁 14.1K views
14.1K views
Click


