लालगंज, रायबरेली। लालगंज नगर के प्रसिद्ध व्यवसाई शंकर लाल गुप्ता और उनके परिवारी जनों के द्वारा शुक्रवार को सराफा मंडी में ब्रह्म भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि गया धाम की यात्रा के बाद परमपिता परमात्मा की कृपा से ब्रह्म भोज और विशाल भंडारे का आयोजन होने जा रहा है।
उन्होंने लोगों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। भंडारा उनके आवास सर्राफा मंडी में ही होगा। कार्यक्रम की तैयारी में प्रदीप कुमार गुप्ता ,प्रेम कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि लोग लगे हुए हैं।
- संदीप कुमार फिजा
👁 21.4K views
21.4K views
Click


