लालगंज, रायबरेली। सरेनी के मदईखेड़ा गांव में मां कालिका देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पं. जयनारायण त्रिवेदी ने राम का गुरु से शिक्षा ग्रहण करने तथा विश्वामित्र का उन्हें ताड़का बध के लिए ले जाने की कथा सुनायी।
इस कथा को सुनाकर कथा वाचक ने विश्वास दिलाया कि गुरु के आशीर्वाद से सब कुछ सम्भव है। इस मौके पर महेश मिश्रा,रामसजीवन,रामसेवक,जयंती सिंह,दीपा सिंह, विभा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 15.2K views
15.2K views
Click


