संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

23943
IMG-20200406-WA0468

अल्पायु में ही छोड़ दी दुनिया……

रायबरेली। बछरावां नगर पंचायत के राजामऊ रोड स्थित आरडीआरके स्कूल के पास रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कमलाकांत गुप्ता अपने घर के ऊपर बने हाल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

👁 23.9K views
23.9K views
Click