संदिग्ध परिस्थितियों में तहसील परिसर में खड़ी कार में लगी भीषण आग

23214

रायबरेली-खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के सदर तहसील में स्थित पार्किंग में खड़ी एक इण्डिगो कार संख्या up93Z7139 में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़ी कारों को लेकर वहां स्वामी इधर-उधर भागने लगे।फिलहाल प्रथम दृश्य यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन स्वामी किसी कार्य से तहसील परिसर आया था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह घटना सदर तहसील में कौतूहल का विषय बनी हुई है। लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वही कर के वाहन स्वामी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 23.2K views
23.2K views
Click