संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

33689

नसीराबाद रायबरेली-नसीराबाद थाना क्षेत्र के भैनापुर गांव में सोमवार को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ से लटका पाया गया. गांव के बाहर खेत किनारे नीम के पेड़ पर शव रस्सी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. वहीं मृतक के रिश्तेदारों को आशंका है कि युवक की हत्या की गई हैं।

हत्या कर युवक का शव को लटकाए जाने की परिजनों की आशंका.

आपको बता दे नसीराबाद थाना क्षेत्र के भैनापुर गांव निवासी अमरजीत पुत्र नोखेलाल का शव सोमवार को नीम के पेड़ से लटका मिला ,परिजनों व रिश्तेदारों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यवक की हत्या या आत्महत्या हैं इस पर संशय बरकरार है.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 33.7K views
33.7K views
Click