संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

131963

Bachrawa Raebareli – बछरावां थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक इंटर के छात्र ने शनिवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर आज सुबह एक 18 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर कमरे में आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो बेटा को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्टेशन रोड अभिषेक त्रिवेदी एस जे एस इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्र था।परिजनों का कहना है कि अभिषेक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। वह पढ़ाई में सामान्य था और व्यवहार में भी कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवारजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हर पहलु पर जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं में तनाव, मानसिक दबाव और संवाद की कमी आत्मघाती कदमों को जन्म देती है। संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाकर, समय रहते सहयोग और परामर्श की व्यवस्था बेहद जरूरी है। फिलहाल इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है..

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 132K views
132K views
Click