संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच  पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

119652

सलोन (रायबरेली) :क्षेत्र के तरैया मजरे रोहनिया गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब समसपुर पक्षी विहार झील के किनारे बबूल की झाड़ियों के बीच एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला।मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महमदपुर चारपुरा निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र सुखई के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि आशीष बीते कुछ दिनों से सलोन क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आता-जाता रहता था।रविवार दोपहर सूचना मिली कि तरैया गांव के समीप झाड़ियों में बबूल के पेड़ की डाल पर कपड़े के फंदे से लटकता उसका शव मिला है।ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक ने पेड़ की डाल से लटककर जान दी है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक ने आशनाई के चक्कर में यह कदम उठाया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 119.7K views
119.7K views
Click