संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला हालत गंभीर

42874

सलोन,रायबरेली।कोतवाली अंतर्गत अतागंज उसरी गांव में मध्य रात्रि घर में सो रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार औजर से जानलेवा हमला कर दिया है। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।अतागंज उसरी गांव निवासी सतीश पटेल पुत्र सुभाष पटेल गुरुवार की रात्रि पत्नी और माँ के साथ पुराने मकान में सो रहा था।आरोप है कि अचानक घर मे घुसे अज्ञात शख्स ने युवक के ऊपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।पीड़ित के मुताबिक जब तक वह कुछ समझ पाता तक आरोपी मौके से भाग निकला था।वही युवक के शोरगुल मचाने पर पत्नी समेत परिवार के अन्य लोग भी जग गए।जिसके बाद गम्भीर अवस्था मे घायल युवक को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।वही हालत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों ने बताया कि घायल युवक कुल तीन भाई है।दो भाई अपनी पत्नियों के साथ पीछे के मकान में सो रहे थे।सलोन कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शरीर मे चोट लगी है।फर्स पर खून है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 42.9K views
42.9K views
Click