परिजनों व ग्रामीणों का हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप
बछरावां रायबरेली- बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर सटे हुए थे परिजनों का आरोप है कि ननकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है। दबी जुबान मे ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी ने मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी फिलहाल पुलिस हर पहलू से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


