संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

12565

रायबरेली -रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर नीम के पेड़ पर युवक का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पूरा मामला भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परौरा गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीती रात पाटीदारी में आपसी मामले को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद मृतक अनुज कुमार अपने घर चला गया। आज सुबह 5:00 मृतक अनुज कुमार पुत्र सुखराम रविदास उम्र 22 वर्ष का तो घर से 50 मीटर दूरी पर नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। शव को लटकता देख गांव में कोहराम मच गया घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है, वही मामले में गांव के ही लोग दबी जबान से कहते नजर आ रहे हैं कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो सकता है परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

12.6K views
Click