युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

16228

रायबरेली-सदर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहे के निकट आज सुबह रेलवे ट्रैक पर संदिज्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप चौरासिया 26 निवासी महानंदपुर के रूप में की गई। बताया जा रह है आज सुबह घर से किसी को बिना बताए ही निकल गया था ,ट्रेन के नीचे आए इस युवक का सिर शरीर से पूरी तरह से अलग हो गया।मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।युवक ने क्यों आत्महत्या करी ये स्पष्ट नही हो पाया हैं वही पुलिस पूरी घटना की जांच करने में जुट गई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 16.2K views
16.2K views
Click