संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

12330

लालगंज(रायबरेली)!कोतवाली क्षेत्र मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला!ग्रामीण जब सुबह खेतों की तरफ निकले तो युवक का फांसी के फंदे से लटकते शव को देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी!लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे कैथन मजरे सेमरपहा गांव निवासी शिव बहादुर रैदास का पुत्र हरेंद्र बहादुर उर्फ बबलू (32 वर्ष) सटरिंग का काम करता था!परिजनों ने बताया कि बीती रात लखनऊ से आया था और रात को घर के बाहर निकल गया था!गांव के बाहर एक खेत में खड़े नीम के पेड़ पर गमछा व टॉवल के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी!शव पेड़ पर लटका देख लोगों ने परिजनों को जानकारी दी!युवक की मौत से बुजुर्ग पिता शिव बहादुर,माता विद्यावती व भाई धर्मेन्द्र बदहवास हो गये! परिजनों ने बताया कि युवक की शादी 1 साल पहले हुई थी,पत्नी से कहासुनी के चलते दोनों एक दूसरे से अलग रहते थे,जिसके चलते वह मानसिक तनाव में भी रहता था!सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है,बीते एक वर्ष से पत्नी घर नहीं आ रही थी जिस वजह से वह परेशान रहता था,वहीं पिता ने भी लिखित तौर पर आत्महत्या की बात कही है! रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 12.3K views
12.3K views
Click