संदिग्ध परिस्थित में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

24786

परिजनों की माने तो मानसिक तनाव में रहता था युवक।

डलमऊ रायबरेली – मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने फारसी के फंदे से झूमकर जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लाल सिंह मजरे हिंगामऊ निवासी चंद्र मोहन यादव का 32 वर्षीय बेटा विवेक कुमार उर्फ मोनू पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहता था सोमवार रात को वह अपने कमरे में सो गया।

सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई दरवाजा खोला गया तो उसका शव कमरे में लगे सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे लटक रहा था परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी डलमऊ पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता चंद्र मोहन यादव ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहता था घटना कैसे घटित हुई यह उनकी जानकारी में नहीं है कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट-  विमल मौर्य

👁 24.8K views
24.8K views
Click