संविदा विद्युतकर्मी गिरा खंभे से … हालत नाजुक

7045

 


कुलपहाड ( महोबा )
विद्युतकर्मी की लापरवाही के कारण संविदा पर कार्यरत लाईनमैन की जान पर बन आई है . शट डाउन लेकर 11000 केवीए की लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी से सहमति लिए बगैर लाइन चालू कर दी गई जिससे खंभे पर चढा संविदाकर्मी नीचे जा गिरा . नाजुक अवस्था में लाइनमैन को महोबा रेफर किया गया है .
मुकेश पुत्र मातादीन कुशवाहा ( उम्र 22 साल ) कुलपहाड का निवासी है . संविदा पर कार्यरत लाईनमैन मुकेश नगर के खिरवा के निकट ग्यारह हजार की लाइन पर खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था।कार्य करते समय मुकेश ने शट डाउन ले रखा था . लेकिन पावर हाउस में किसी कर्मचारी ने लाइनमैन से तसदीक किए बिना लाइन चालू कर दी करंट प्रवाहित होते ही लाइनमैन खंभे से नीचे आ गिरा. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महोबा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया . वहां से मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है . मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है .
विद्युत विभाग के अवर अभियंता शेलेन्द्र सिंह के अनुसार मुकेश का उपचार कराया जा रहा है . प्रकरण की जांच कराई जाएगी . जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जरूर कार्यवाही की जाएगी .

👁 7K views
7K views
Click