सनातन महासभा के जिलाध्यक्ष ने विधायक को किया सम्मानित

16112

रिपोर्ट – अनूप सिंह

बछरावां (रायबरेली) । राष्ट्रीय सनातन महासभा के जिलाध्यक्ष शिवम त्रिवेदी ने यशस्वी विधायक माननीय रामनरेश रावत जी को कोरोना काल मे किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्र के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान पाकर माननीय विधायक जी ने कोरोना महामारी में योगदान करने के लिए लोगो की प्रशंसा की और अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क लगाकर बाहर निकलें। दो गज दूरी का पालन करें।लॉक डाउन में सभी लोगो का कार्य सराहनीय रहा। आने वाले दिनों में स्कूल भी खुलने वाले है जो बहुत बड़ी चुनौती है। हम सबको मिलकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्य करना है।जनता ने भी लॉकडाउन में महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया तथा क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारी ,प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्साधिकारी व मीडिया कर्मियों ने मिलकर अपने कुशल निर्देशन में समस्त स्वास्थ्यकर्मी व सभी थाना व चौकी प्रभारियों समेत पूरे पुलिस स्टाफ महिला पुलिस स्टाफ ने जी जान लगाकर कड़ी मेहनत करते हुए लॉकडाउन में कड़ी मेहनत की है। इसे हम सभी को आगे जारी रखना है।जरूर हम सभी कोरोना के खिलाफ मानव जाति की यह लड़ाई जरूर जीतेंगे।

👁 16.1K views
16.1K views
Click