रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल का शनिवार को नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। शिवशंकर के सभा में शामिल होने पर पार्टीजनों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब बांदा में समाजवादी पार्टी मजबूत हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, विदित त्रिपाठी, इमरान अली राजू, वृंदावन वैश्य, प्रदीप जड़िया, अशोक श्रीवास आदि लोग मौजूद रहे।
👁 10.4K views
10.4K views
Click


