सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की गौराघाट सभा में उमड़ा जनसैलाब

10761

अयोध्या:———–
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अभय सिंह ने धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।उन्होंने अपने प्रचार कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के गौराघाट में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अभय सिंह ने विधानसभा क्षेत्र वासियों से स्नेह एवं आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके सुख दुख में साथ खड़े मिलेंगे। उनके मान-सम्मान में कतई कभी भी कोई कमी नहीं आने पाएगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्षेत्रवासियों देशवासियों द्वारा उठाई गई परेशानियों का हवाला दिया और कहा कि अगर हर व्यक्ति को अमन चैन तथा सुख शांति चाहिए तो वह केवल प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद ही संभव हो सकेगा। उनकी सभा में क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ रहा है।
सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के हर मोर्चे पर जनता को छलने का काम किया है। बेतहाशा महंगाई, डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि, गैस सिलेंडर के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
सरकार कोरोना के नाम पर जनता से धन उगाही का कार्य कर रही है। किसान छुट्टे मवेशियों से परेशान है, रात दिन फसल की रखवाली कर रहा है, लेकिन फसल छुट्टे मवेशियों के आगे बच नहीं रही है।भाजपा सरकार में छात्रों, किसानों, महिलाओं तथा आम नागरिकों पर अत्याचार तथा अन्याय हो रहा है। जिसका जवाब जनता 27 फरवरी को साइकिल निशान वाले बटन को दबाकर देने जा रही है।
समाजवादी सरकार आने पर किसानों को मुफ्त में सिंचाई, मुफ्त में दवाई, तथा मुफ्त में पढ़ाई की व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा। निर्बल वर्गो के उत्थान का पूरा प्रयास किया जाएगा।सभा के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा भी सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक गोसाईगंज अभय सिंह को भारी जीत के प्रति आश्वस्त भी किया जा रहा है। पूर्व विधायक एवं सपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में स्वयं से उत्साहित क्षेत्रवासी मतदाता काफिले में शामिल हो रहे हैं।

👁 10.8K views
10.8K views
Click