महिला से टप्पेबाजों ने जेवरात, मोबाइल उड़ाया

21965

कस्बे में टप्पेबाज गिरोह सक्रिय, महिलाओं को बनाते ठगी का शिकार

लालगंज, रायबरेली। लालगंज कस्बे के अस्पताल चौराहा बाजार के पास दो युवकों ने एक महिला को ठगी का शिकार बनाया।

टप्पेबाज युवकों ने महिला से जेवरात, मोबाइल और पर्स ठग लिए। पीड़ित महिला संतोषी पटवा पत्नी दिनेश उर्फ चेतराम पटवा निवासी साकेत नगर ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए बताया कि बाजार में सब्जी लेने आई थी।
तभी दो युवक उसके पास आए और लेडीज जिम का पता पूछने लगे। इसके बाद पता नहीं उन्होंने क्या कर दिया कि उससे टप्स, गले की चैन, मोबाइल व पर्स ले लिया।

थोड़ी देर बाद महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो घटना की सूचना पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखा गया। टप्पेबाज युवकों की पहचान नहीं हो सकीं।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 22K views
22K views
Click