सभासद कासिम बाबा की सूचना पर रक्तदान संस्थान ने प्रदान कराया रक्त

13929

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

आज रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संस्थान के सहयोगी कासिम बाबा सभासद नई बस्ती बेगम वार्ड की सूचना पर जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती 45 वर्षीय महिला राजिया पत्नी मोहम्मद सलीम निवासी नई बस्ती बेगम वार्ड कोतवाली नगर प्रतापगढ़ के बवासीर के उपचार हेतु एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के रक्तकोश द्वारा प्रदान कराया गया। महिला के परिजनों ने संस्था अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी संस्था गरीबों असहायों के लिए निशुल्क रक्त प्रदान करवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। हम आप वह आपकी संस्था के समस्त पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हैं। संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय ने सभासद कासिम बाबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आपकी समय पर सूचना देने से संस्थान को एक और जीवन बचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं। आज के इस कार्यक्रम के दौरान सभासद क़ासिम बाबा, रक्त कोष प्रभारी डॉ सुरेश सिंह, लैब टेक्नीशियन आर डी पाण्डेय, पवन नंदन भट्ट, काउंसलर कुसुम लता गुप्ता, रंजीत शर्मा, शिवपूजन द्विवेदी, अरविंद कुमार, अजय यादव रक्तदान संस्थान के प्रमुख सहयोगी अर्सलान प्रतापगढ़ी, संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

👁 13.9K views
13.9K views
Click