चित्रकूट। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाॅक डाउन आम जीवन प्रभावित है। जिसमें सबसे अधिक प्रभावित चित्रकूट का वह वर्ग है , जो निराश्रित और असहाय हैं। धर्मनगरी चित्रकूट में साधु-संतों, असहाय एवं निराश्रित लोगों को दैनिक भोजन प्रसाद की समस्या ना हो इसके लिए श्री कामदगिरि ट्रस्ट प्रमुख द्वार एवं श्री मां मंदाकिनी सेवा ट्रस्ट आरती रामघाट ने बुद्द्वार को कर्वी सदर तहसीलदार दिलीप कुमार को असहाय एवं निराश्रित लोगों के अल्पाहार की चिंता करते हुए भुने चने, लाई एवं गुड़ सामग्री कर्वी तहसीलदार को सौंपी । संत मदन गोपाल दास ,डॉ अश्वनी अवस्थी, समाजसेवी अतुल प्रताप सिंह आदि रहे।
👁 17K views
17K views
Click


