सरकारी राशन वितरण में कोटेदार पर ग्रामीणों ने लगाया घटतौली का आरोप

33242

सदर तहसील के कनौली ग्रामसभा में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने रफादफा किया मामला

रायबरेली, सरकार की जीरो टालरेन्स नीति के बाद भी सरकारी राशन के वितरण में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उल्लेखनीय है कि बीती बुधवार की सुबह सदर तहसील के कनौली ग्रामसभा में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन की घटतौली का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। ग्रामीण अरविन्द कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर मामले को रफादफा किया।

ग्रामीण अरविन्द कुमार ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि पहले वह ग्रामीणों का अंगूठा लगवा लेते हैं और राशन देने के लिए बाद में बुलाते हैं। बाद में दुकान पर जाने के बाद प्रति यूनिट दिए जाने वाले राशन में प्रत्येक कार्डधारक को लगभग 1 किलो राशन कम दिया जाता है। कई ग्रामीणों ने कोटेदार से मिलने वाले राशन को बाहर तौल करके देखा तो सभी के राशन में घटतौली की गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने खूब हंगामा करते हुए राशन वितरण में किये जाने वाले घोटाले की जांच की मांग की है।

रिपोर्ट- अनुज मौर्य

👁 33.2K views
33.2K views
Click