सरकारी स्कूलों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

9998

सरकारी प्राथमिक स्कूलों से प्रतिभाशाली बच्चों के चयन और प्रोत्साहन के लिए सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा बृहस्पतिवार को एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के राजवारी एवं धौरहरा स्कूल के 16 सरकारी स्कूलों के लगभग 1100 बच्चों ने भाग लिया।

आशा ट्रस्ट के संयोजन वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 के बच्चों से 25 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर पूछे गये हैं जिसके परिणाम के आधार पर प्रति विद्यालय के तीनो कक्षाओं के तीन तीन बच्चों को चयनित किया जाएगा जिन्हें संस्था द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार दिए जायेंगे.इन चयनित बच्चो के लिए दूसरे चरण की प्रतियोगिता अगले महीने पुनः कराई जाएगी।

प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, सूरज पाण्डेय, मनोज यादव, रमेश प्रसाद, माया, रचना, पूजा यादव का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट- राजकुमार गुप्ता

👁 10K views
10K views
Click