सर्राफा व्यवसायी को लूटने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

16108

नकदी व आभूषणों के साथ बाइक सवार दो बदमाश गिरफ्तार

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर जनता बाजार के निकट 29 अप्रैल की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यवसाई को पीटकर उससे सोने चांदी के जेवरात और नगदी लूट ली।

पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लगाकर अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। पीड़ित सर्राफा व्यवसाई कस्बे के तिकोना पार्क मोहल्ला निवासी राजेश सोनी उर्फ गुड्डू की गंगागंज में काजल ज्वेलर्स नाम से दुकान है। जिसके साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

शनिवार को पुलिस को मुखबिर की खास सूचना पर दो बदमाश बाइक के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यवसाई के साथ हुई लूट की घटना को लेकर पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी जिसमें शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

मुखबिर की सूचना पर सौरभ पाल पुत्र रामविलास पाल निवासी गंगागंज मजरे गेगासो व हरकेश सिंह पुत्र कालिका सिंह निवासी पूरे बैशन मजरे गेगासो को गिरफतार किया गया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों के पास से दो बाइकें और नगदी व आभूषण बरामद किया गया दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल किया। विधिक कार्रवाई कर दोनों बदमाशों को भेजा जेल। लूट की घटना को खुलासा करने में स्थानीय पुलिस व सर्विलेंस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 16.1K views
16.1K views
Click