सांसद रितेश पांडेय का भ्रमण के दौरान हुआ जोरदार स्वागत

17760

बसपा से भाजपा में आए अंबेडकर नगर सांसद रितेश पांडे द्वारा बुधवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौरे बाजार और कोछा बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया गया। भाजपा द्वारा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित होने के बाद क्षेत्र में पहली बार आए सांसद रितेश पांडे द्वारा चौरे तथा कोछा मंडल के संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया गया। और अपनी प्राथमिकता बताया। भाजपा ने रितेश पांडे को अंबेडकर नगर लोकसभा से उम्मीदवार घोषित किया है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्रवण दुबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित पांडे, वीरभान सिंह, चैत राम गुप्ता सहित समर्थकों और भाजपाइयों ने रितेश पांडे का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया किया।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 17.8K views
17.8K views
Click