7 अक्टूबर को होगी सपा की अयोध्या जिला कार्य समिति की बैठक

20972

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर 7 अक्टूबर को जिला कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है।

सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विधायक गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व मंत्रीगण, जिला कमेटी के समस्त उपाध्यक्ष गण, समस्त जिला सचिव गण, समस्त विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष गण, समस्त विशेष आमंत्रित सदस्य गण, समस्त जिला पंचायत सदस्य गण, नगर पंचायत अध्यक्ष गण, समस्त नगर पंचायत के चेयरमैन गण, समस्त वरिष्ठ नेता गण, मौजूद रहेंगे।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया की आगामी 7 अक्टूबर को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी लोहिया भवन में मासिक बैठक आहूत की गई है जिसमें प्रदेश कार्यालय से आए हुए परिपत्रों एवं जनपद की गंभीर समस्याओं, पार्टी संगठन की मजबूती तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 21K views
21K views
Click