साप्ताहिक बन्दी हुई सफल, चाय-पान को हलकान हुए राहगीर

12961

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत मे जिला प्रशासन के निर्देश पर दूसरे रविवार को भी साप्ताहिक बंदी सफल दिखी। नगर पंचायत तथा व्यापारमण्डल के सहयोग से हुई बंदी मे दिन भर नगर की प्रमुख बाजार मे सन्नाटा पसरा दिखा। बाजार मे सभी छोटे व बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान शत प्रतिशत बंद दिखे। इसका असर यह हुआ कि लोग तहसील से लेकर सीएचसी छोर तक स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी चाय-पान को भी परेशान भटकते दिखे। व्यापारमण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बंदी की सफलता को लेकर स्थानीय व्यापारियों का संयुक्त रूप से आभार जताया है। वहीं बंदी को लेकर एहतियातन चौक पर पुलिस पिकेट भी अलर्ट दिखी।

👁 13K views
13K views
Click