सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन डे कार्यक्रम की शुरुआत

14368

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सर्जरी में टेक्नीशियन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है, यह दिवस मनाने के पीछे उनके योगदान को याद करना है। समय के साथ इनके स्किल को बेहतर करने की जरूर है। उन्होंने कहा कि नई-नई तकनीक से जहां एक तरफ बीमारी जल्दी डायग्नोस हो जाती है, वहीं इससे मरीज को बेहतर इलाज समय पर मिल जाता है। इस खास दिवस को केक काटकर कर मनाया गया। ओटी टेक्निशियन राहुल यादव ने कहा कि हमारा मकसद ओटी टेक्नीशियन का रोल सिर्फ ऑपरेशन थियेटर या आईसीयू में ही नहीं है, बल्कि इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एंबुलेंस सर्विस में भी इनका रोल अहम है। कार्यक्रम के अवसर पर अधीक्षक डॉक्टर ए के सिंह, डॉ एस के मौर्या, डॉ अनुराग, डॉक्टर अलंकृता, डॉ अशोक वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल, ओटी टेक्निशियन राहुल कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, स्टाफ नर्स ललिता, व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

👁 14.4K views
14.4K views
Click