सामूहिक विवाह में पांच जोड़ों ने खाई साथ जीने मरने की कसमें

15997

ऊंचाहार रायबरेली:सत्यमेव जयते सेवा संस्थान बाबूगंज की ओर से गरीब परिवारों की पांच बेटियां का सामूहिक विवाह वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ। बेटियों की जब एक साथ डोली उठी तो उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थान के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने नए जीवन में कदम रखने वाले नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
शनिवार को बाबूगंज में एक उत्सव उत्सव लॉन में गाजे बाजे के साथ वैदिक रीति रिवाज से सत्यमेव जयते सेवा संस्थान की ओर से निर्धन परिवार की पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इसके पहले संस्थान की ओर से बारातियों का स्वागत किया गया। मंगलगीतों के बीच विवाह की रस्म वैदिक रीति से संपन्न हुई। जिसमें कु. आशमा संग परविन्द कुमार, कु. कोमल संग लाला, कु. रूमा संग पंकज, कु. रीता संग चंद्रप्रकाश व कु. पूजा संग मनभरन एक दूजे होकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। सात फेरों के साथ कन्या पक्ष के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्थान की ओर से नव दंपत्ति को यथा शक्ति दान दहेज के साथ उनके घरों को विदा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक अजय गुप्ता, राकेश जायसवाल, सुनील साहू, विनोद मौर्य, विजय सोनी, आशीष गुप्ता, मनकेश मौर्य, रवि गुप्ता, राजेश जायसवाल, किशन गुप्ता, मुकेश सोनी, राजदेव साहू, सूरज यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने नवदम्पत्ति को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। संस्थान के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने अभ्यागतों एवं सभी सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता के प्रति आभार जताया।

अनुज मौर्य/मनोज मौर्य रिपोर्ट

👁 16K views
16K views
Click